दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत बहन एवं मामा गम्भीर

Blog

संतोष कुमार सोनी  के साथ  धर्मेंद्र की रिपोर्ट
करतल– आज दोपहर बाद अंकुश पुत्र ब्रिजेश यादव उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम करतल बाइक द्वाराअपनी मां एवं बहन सन्तोषी के साथ नरैनी क्षेत्र के गौर शिवपुर के हनुमान मंदिर से दर्शन कर अपने मामा अवधेश के साथ वापस अपने घर करतल आ रहा था किन्तु जैसे ही करतल से दो किमी पहले बाबूपुर के पास महादेव पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा करतल की ओर से खरीददारी कर ग्राम पुंगरी निवासी जुगुलमिश्रा पुत्र स्व०शिवनन्दन मिश्रा उम्र अपने 46 वर्षीय साथी बब्लू पुत्र सियाराम आरख के साथ बाइक द्वारा पुंगरी जा रहे थे जिनकी आमने सामने भिडन्त हो गयी जिसमें दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये लोगों द्वारा क्षेत्रीय चौकी करतल प्रभारी अनिल कुमार साहू को सूचना मिलते ही मय हमराही तत्काल मौके पहुँच कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरैनी पहुंचाया जहाँ पर चिकित्सक द्वारा परीक्षण करने के उपरांत अंकुश पुत्र ब्रिजेश तथा जुगुलमिश्रा पुत्र शिव नन्दन मिश्रा को मृत घोषित कर दिया तथा मामा अवधेश एवं बहन सन्तोषी की हालत नाजुक होने के चलते मेडिकल कालेज बांदा रिफर कर दिया! जिसमें सम्बन्ध में चौकी प्रभारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर शव विच्छेदन हेतु कार्यवाही की जा रही है! दोनों नवयुवकों की असमय मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *