*संत तुलसी पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने लिया यातायात नियमों के पालन का संकल्प* मोबाइल छोड़ें, सड़क पर ध्यान जोड़ें।”

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा, 25 जुलाई। इंदिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में शनिवार को सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज जी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सड़क पर सुरक्षित रहने का सबसे प्रभावी उपाय नियमों का ईमानदारी से पालन करना है।

कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी श्री महेन्द्र प्रताप सिंह एवं श्री निहाल सिंह सेंगर ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। वहीं, यातायात निरीक्षक द्वारा सड़क संकेतों से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए और बच्चों को विभिन्न यातायात संकेतों का महत्व समझाया गया। उन्होंने कहा कि सड़क पर लगे संकेतों को समझना और उनका पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। साथ ही विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज जी ने अपने संबोधन में कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी स्थिति में वाहन चलाने के लिए न दें।

कार्यक्रम में उपस्थित मंडलीय मास्टर ट्रेनर डॉ. पियुष मिश्रा तथा जिला सड़क सुरक्षा समन्वयक समिति के सदस्य श्री सुनील सक्सेना ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के कार्यकारी प्रबंधक डॉ. मनीष कुमार गुप्ता एवं उप-प्रधानाचार्या डॉ. रिंकु सिंह ने सभी अतिथियों एवं यातायात अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे आज ली गई शपथ का निष्ठापूर्वक पालन करें तथा अपने परिवार और समाज को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाएं।

विद्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा। सभी विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *