*हिरा मॉडल स्कूल में जनपदीय तैराकी प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। नरैनी रोड स्थित हिरा मॉडल स्कूल/हिरा इस्लामिया इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जनपदीय तैराकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी तैराकी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा सचिव श्री सुरेश कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल-कूद शिक्षा का अभिन्न अंग है। खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वहीं शिक्षा के अन्य क्षेत्रों में भी समय का सदुपयोग आवश्यक है।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मरयम खान ने अतिथियों का स्वागत कर की। उन्होंने मुख्य अतिथि श्री सुरेश कुमार सहित शाहिद वली खान (खानकाह इंटर कॉलेज), मंडलीय क्रीड़ा सचिव श्री रमेश चन्द्र (आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज), श्री रामदेव (डी.ए.वी. इंटर कॉलेज), श्री धरमपाल (आदर्श इंटर कॉलेज, बिसंडा), श्रीमती वंदना चौधरी (राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, समगरा) तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतिभागियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के व्यायाम एवं खेल शिक्षक श्री अशोक कुमार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *