शिव शर्मा की रिपोर्ट
*सूरजपुर/ प्रेमनगर:-* विकास खंड मुख्यालय सेजस प्रेमनगर में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी रहे, साथ में जिला पंचायत सदस्य नयन विजय सिरदार, जनपद उपाध्यक्ष पूनिया राजेश्वर राजवाड़े, शिवनंदन मरावी विधायक प्रतिनिधि, जगमोहन सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रदीप साहू, महेंद्र यादव, सत्यम साहू, अखिलेश यादव, सुरेश यादव, मुन्नी सिंह जनपद सदस्य, विजय सिरदार, विवेक पांडेय, रमेश बंजारा, रामध्यान सिंह, बीईओ प्रताप पैकरा रहे। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता फूलेश्वर सिरदार जनपद पंचायत अध्यक्ष ने किया। जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के पारंपरिक स्वागत से हुई। विद्यालय परिसर में बच्चों का चंदन व टीका लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया। इस अवसर पर अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों को मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर उनके प्रयासों की सराहना की गई। इससे अन्य विद्यार्थियों में भी प्रेरणा का संचार हुआ।
इसके साथ ही फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि मरावी ने कहा कि खेल और शिक्षा दोनों ही जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की ओर से विकास खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) प्रताप पैंकरा ने विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आगे पैकरा ने 2025 – 26 का परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कक्षा दसवीं में 94. 94 प्रतिशत और बारहवीं में 92. 53 प्रतिशत रहा। प्रेमनगर से नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं में 09 विद्यार्थियों का चयन हुवा, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना में ब्लॉक से 03 विद्यार्थियों का छठवीं में चयन हुवा है जिससे शिक्षा विभाग गौरवान्वित हुवा है। में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों, योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी देते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
अपने उद्बोधन में विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव बच्चों के जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है, और सभी को मिलकर शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। जिस परिवार में शिक्षा कमजोर है उन परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होना मुश्किल हो जाती है। शिक्षा के बिना कुछ भी नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान किया साथ ही बारहवीं में 90 प्रतिशत से ऊपर लाने वाले शा. उ. मा. वि. के छात्र प्रवीण सिरदार को 25000 की स्वेच्छानुदान की राशि प्रदान की व दसवीं में ब्लॉक में 90 प्रतिशत से ऊपर लाने वाले 09 मेघावी छात्रों को पच्चीस – पच्चीस हज़ार रुपये की स्वेच्छानुदान राशि देने की घोषणा की।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लिया। आयोजन ने न केवल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का भी संचार किया। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने बताया प्रेमनगर के छात्रों की सफलता यह सिद्ध करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती। प्रवेश उत्सव में विधायक ने उत्कृष्ट छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेजस प्राचार्य आर. बी. सिंह, रामफल पात्रे, धनेन्द्र सिंह राजपूत, आलोक भट्टाचार्य, सत्यनारायण शिव, के. के. दीक्षित, एस. के. अंचल, लिनू मिंज, आई. अंसारी, रमेश जायसवाल, भजन सिंह मरकाम, चंद्रपाल लकड़ा, बीआरसी राजेश कुजूर, सतीश साहू, प्रदीप सिंह, ठाकुर सिंह, सीएसी पुष्पराज पांडेय, कमलेश्वर यादव, मुकेश दुबे, विजय त्रिपाठी, अरविंद पांडेय, रामानंद जायसवाल, रामराज सिंह, संतलाल साहू व समस्त सीएसी, स्वाति बरगाह अधीक्षिका, शशि लकड़ा, दीपक पन्दराम सहित छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।
