पत्रकार कृष्ण कुमार कुशवाहा की रिपोर्ट
नदीगांव कोंच*।नदीगांव निवासी होनहार बेटी निकेता यादव का चयन दरोगा के पद पर होने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक कटरा मोहल्ला निवासी अनिल उर्फ मंगल सिंह की पुत्री निकेता यादव का चयन यूपीएसआई परीक्षा परिणाम के बाद सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हो गया है जानकारी लगते ही नदीगांव क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परिजनों का मुंह मीठा कराया और बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना रूपी आशीर्वाद दिया। निकेता ने बी एस ठाकुर कृपाल सिंह दादी महा विद्यालय से अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी जिसके बाद उसने यूपीएसआई परीक्षा की तैयारी के लिए कानपुर में कोचिंग ली थी।ठाकुर कृपाल सिंह दादी के प्रबंधक अनुरुद्ध सिंह परिहार ने निकेता यादव को हार्दिक शुभकामनायें एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें! उन्होंने कहा ऐसे ही अपने माता पिता और गांव क्षेत्र का नाम रोशन करें!इस दौरान प्रधानाचार्य राघवेन्द्र सिंह गौर, प्रधानाचार्य आनंद सिंह गौर ने मिठाई खिलाई शिक्षका दीपा अग्रवाल ने फूल माला पहना कर सम्मानित किया।
