हरियाली की ओर बढ़े युवा कदम, भारत वेलफेयर फाउंडेशन के पौधरोपण अभियान में बीएसए ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

Blog

 

के के श्रीवास्तव  की रिपोर्ट

उरई (जालौन)। जनपद में चल रहे वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत सोमवार को भारत वेलफेयर फाउंडेशन ने अमृत पार्क एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय परिसर में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान में अधिकारियों, समाजसेवियों और युवाओं ने मिलकर पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. ममता स्वर्णकार ने युवाओं के साथ पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने स्वयं पौधे लगाकर लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और हर व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।बीएसए विकास चौधरी ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षित कर वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।भारत वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक आदित्य सिंह ने बताया कि संस्था “एक पौधा, एक जीवन, एक संकल्प” की भावना के साथ लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं को प्रकृति संरक्षण से जोड़ना और हरित भविष्य के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।अभियान में युवराज सिंह तोमर, आर्यन श्रीवास्तव, शुभ सोती, मुसब अंसारी, अनंत निरंजन, धीरेंद्र, प्रांशु त्रिपाठी, चेतन, दीपक सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *