यूपी में तबादलों का महाअभियान, 24 घंटे में 363 PCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Blog

 

ब्रेकिंग न्यूज़

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। योगी सरकार ने 24 घंटे के भीतर दूसरी तबादला सूची जारी करते हुए 181 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इससे पहले जारी सूची में 182 अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इस तरह महज 24 घंटे के अंदर कुल 363 पीसीएस अधिकारियों, जिनमें बड़ी संख्या में उप जिलाधिकारी (SDM) शामिल हैं, के तबादले किए गए हैं।

ताजा आदेश के अनुसार बांदा से उप जिलाधिकारी नमन मेहता का स्थानांतरण गोरखपुर, उप जिलाधिकारी इरफान उल्लाह का कानपुर देहात, उप जिलाधिकारी राहुल द्विवेदी का मेरठ तथा उप जिलाधिकारी शशि भूषण का बलिया किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश जिलों में भी एसडीएम और अन्य पीसीएस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

सरकार का मानना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से शासन-प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जिलों में विकास एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

लगातार दो दिनों में हुए इस बड़े तबादला अभियान की प्रशासनिक गलियारों में व्यापक चर्चा है। इसे उत्तर प्रदेश के हालिया वर्षों के सबसे बड़े प्रशासनिक फेरबदल में से एक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *