विधानसभा के मानसून सत्र में जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी कांग्रेस, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मांगे आमजन से सुझाव — विनोद सेन

Blog

 

 

मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद सेन ने बताया कि मध्य प्रदेश विधानसभा का आगामी मानसून सत्र आगामी 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक आयोजित होने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस पार्टी सदन में प्रदेश की जनता, किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, आदिवासियों, दलितों और समाज के हर वर्ग से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाएगी तथा सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद सेन ने बताया कि जनता के मुद्दों को सीधे सदन पटल पर रखने और सरकार को घेरने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक विशेष और सराहनीय अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत प्रदेश का कोई भी नागरिक क्षेत्रीय समस्याएं या जनहित के मुद्दों को सीधे कांग्रेस पार्टी तक पहुंचा सकता है, जिन्हें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान प्रमुखता से उठाया जाएगा। आमजन अपने सुझाव, प्रश्न और जनहित से जुड़े विषय WhatsApp नंबर : 8269889419 और Email: umangsingharmp@gmail.com पर सीधे भेज सकते हैं।
सचिव विनोद सेन ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा की गई इस पहल को बेहद सकारात्मक और स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा कि आपका एक छोटा सा सुझाव भी मध्य प्रदेश विधानसभा की आवाज बन सकता है। श्री सेन ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दें ताकि जन-जन की समस्याओं को सदन तक पहुँचाया जा सके। कांग्रेस पार्टी हर नागरिक की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
श्री सेन ने आगे बताया कि विधानसभा में विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर सरकार को अपनी जवाबदेही तय करना होगी। सरकार विधानसभा में जनहित से जुड़े मुद्दों पर जवाब नहीं देना चाहती है और वह सदन से दूर भगाने की पूरी कोशिश में रहती है। लेकिन कांग्रेस पूरी ताकत के साथ सदन में जनहित के मुद्दों को उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *