शिव शर्मा की रिपोर्ट
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 शांतिपूर्वक एवं सुचारू रूप से संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आज राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए जिला मुख्यालय राजनांदगांव में कुल 12 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। इस परीक्षा शामिल होने के लिए कुल 4186 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा फार्म भरे गये थे। जिसमें से प्रथम पाली में 3449 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 737 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 3387 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 799 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
