रूपेन्द्र साहू की रिपोर्ट
राजनांदगांव।भारतीय जनता पार्टी के तिलई एवं घुमका मंडल के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम कल्डबरी में VB–GRAMG (विकसित भारत–ग्राम गारंटी मिशन) विषय पर विस्तृत बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा तिलई मंडल अध्यक्ष परदेशी सोनबोईर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत राज उपाध्यक्ष किरण साहू, जिला पंचायत सभापति किरण बारले, शिला सिन्हा, जनपद उपाध्यक्ष अनीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व महामंत्री रविन्द्र वैष्णव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतीक्षा भंडारी, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष दादूराम सोनकर, भाजपा अजा मोर्चा अध्यक्ष विजय राय, भाजपा तिलई मंडल अध्यक्ष परदेशी सोनबोईर, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री नोमेश वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त रमेश सोनवानी, राकेश साहू, यशवंत वर्मा, ललित साहू, जनक साहू, साकेत वैष्णव, जितेंद्र गायकवाड़, रामकुमार वर्मा, जगेश्वर साहू, कामता साहू, जितेंद्र तिवारी, शेखर यदु, टिका साहू, अजय ठाकुर, दधीबल वर्मा, वेदव्यास साहू, दुर्जन देवांगन, गोपी साहू, राजेश्वरी साहू, पंकज वर्मा, गायत्री यदु, ईश्वर साहू, मीना साहू, पुनिता साहू, बहुर सिंह, केदार साहू, ढाल सिंह साहू, डिगेंद्र सिन्हा, हरिचंद सिन्हा, रवि वर्मा, गया वर्मा, तिजू यादव, बलदेव प्रसाद, प्रमोद दुबे, अश्वनी वर्मा, राकेश साहू, पवन गायकवाड़, हेमंत लहरे, रीना वर्मा, नंदनी स्वेता, नकुल वर्मा, तारण साहू, नेमु वर्मा, खेमलाल साहू, गुलाब वर्मा, दीपक जोशी, बिसन साहू, ललित यादव, लेखू साहू, ललित साहू, दीपक निषाद, महेंद्र साहू, शांति निर्मलकर, नूतन, सन्नी साहू, कवल वर्मा, मुकेश साहू, रामदास कोसरे, प्रेमलाल सिन्हा, डोमार साहू, भूपेंद्र, गुलाब चंदेल सहित भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं वरिष्ठ कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए कोमल सिंह राजपूत ने VB–GRAMG अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य गांवों की मजबूती से ही पूरा होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी देने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता, सक्रियता और जनसेवा की भावना ही भाजपा की पहचान है। कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत निर्माण में सक्रिय योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।
अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बताया गया।
