बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
ननिलौन। विकास खंड जालौन की ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग में साफ-सफाई गांव के समाजसेवी गजेंद्र सिंह सेंगर की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। ग्राम निवासी गजेन्द्र सिंह सेंगर नै बताया कि येरे द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत की गयी थी जिसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और सफाई कर्मियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।
डीपीआरओ ने गांव में तैनात सफाई कर्मियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एंटी-लार्वा एवं मलेरिया रोधी दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। सचिव एवं एडीओ पंचायत को जलभराव वाले स्थानों की सफाई कर समुचित जल निकासी की व्यवस्था कराने को कहा गया है। एडीओ पंचायत से एक सप्ताह के भीतर फोटोग्राफ सहित कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी गई है। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में बेहतर सफाई व्यवस्था की उम्मीद जगी है।
