बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के तत्वावधान में 188वें सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन त्रिवेदी महाराज की कुटिया पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना के माध्यम से धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा, अखिलेश कुमार, सुशील बाजपेयी, पंकज, संतोष, विपिन, अमन मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा राहुल यादव, पंकज वर्मा, महेंद्र सिंह तथा अन्य श्रद्धालु भक्तजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक एकता के लिए ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताया।
