रिपोर्ट- राहुल सोनी
[हादसे में कई लोगों के मलवे में दबे होने की आशंका,मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी]
कुरारा– कल देर रात आंधी-पानी की वजह से प्रदेश में जहाँ कई जगहों पर काफी नुकसान होने की खबर है वहीं हमीरपुर के बेतवा नदी पर ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी और कंडौर गांव के बीच बन रहे पुल का स्लैब तेज आंधी में अचानक ढह गया जिससे इस पुल के नीचे सो रहे कई श्रमिक स्लेब के ऊपर गिरने से नीचे दब गये जिसमें जानकारी के अनुसार लोकेंद्र निषाद (22) निवासी चिल्ला-बांदा, कुलदीप निषाद (19) निवासी चिल्ला, सावन्त यादव (28) निवासी भूरागढ़-बांदा, सभाजीत (30) निवासी भूरागढ़-बांदा, पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) निवासी स्वासा खुर्द ललपुरा, हमीरपुर एवं राजेश पाल (42) निवासी अचपुरा ललपुरा-हमीरपुर आदि की मौत हो गयी वहीं निर्माणाधीन पुल के पिलर में अवधेश निषाद एवं कल्लू यादव निवासी भूरागढ़ बांदा तथा राजेश निषाद नरैनी बांदा फंसे होने की खबर है जिनको निकालने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा एसएसपी अरविंद कुमार वर्मा को मध्यरात्रि करीब 2 बजे सूचना दी गयी कि नेता नदी के निर्माणाधीन पुल का स्लैब तेज आंधी आने से गिर गया है जिसमें कई मजदूर दब गये हैं तथा अभी तीन लोग खंभे पर फंसे हुए हैं! घटना की सूचना मिलते ही उन्हें बचाने के लिए तत्काल अपनी सहयोगी टीम के साथसाथ एसडीआरएफ टीम को लेकर मौके पर पहुंचकर लगातार प्रयास कर रहे हैं जबकिअभी 6लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की भी सूचना मिली है जिसमें स्लैब हटाकर उन्हें भी बाहर निकालने का अथक प्रयास जारी है और हो सकता है की अभी श्रमिकों की मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है!इस हृदयविदारक दुर्घटना का प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मान० योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुये गहरा दुःख जताया है तथा घटनास्थल पर हर संभव मदद पहुंचाने हेतु प्रशासनिक उच्चाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं!
