01 जून से शुरू होंगी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं, 26 मई से मिलेंगे प्रवेश पत्र* 

Blog

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।      जनपद के एकमात्र स्वायत्तशासी महाविद्यालय राजा देवी डिग्री कॉलेज ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षाएं 1 जून से प्रारंभ होंगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डा. संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि कॉलेज में संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी (गृहविज्ञान), बीबीए (हेल्थ केयर) के साथ-साथ एमए, एमएससी एवं एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र 26 मई से कॉलेज परिसर से वितरित किए जाएंगे। सभी विद्यार्थियों को समय रहते अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य ने जानकारी दी कि इस बार सभी परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्न प्रणाली (एमसीक्यू) के आधार पर होंगी और उत्तर ओएमआर शीट पर दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा संबंधी सभी आवश्यक निर्देशों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

महाविद्यालय द्वारा परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद विद्यार्थियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *