*झूले, खिलौने, आइसक्रीम और खरीदारी से गुलजार हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदर्शनी मेला* 

Blog

सनत कुमार बुधौलिया

उरई।    प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री तथा जनपद के मा० प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने नगर पालिका परिषद उरई के सामने आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदर्शनी एवं मेले का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया। शुभारंभ के साथ ही पूरा मेला परिसर रंग-बिरंगी रोशनी, बच्चों की चहल-पहल और लोगों की भारी भीड़ से गुलजार हो उठा। मेले में बच्चों के लिए लगे बड़े व छोटे झूले, खिलौनों की दुकानें, चाट-पकौड़ी, आइसक्रीम और मिठाइयों के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। मा० प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न दुकानों और झूलों का अवलोकन किया तथा कहा कि इस प्रकार के मेले हमारी सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक मेलजोल का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मेले केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि स्थानीय व्यापारियों और छोटे दुकानदारों के लिए रोजगार का भी बड़ा अवसर होते हैं। मेले में दूर-दूर से आए दुकानदारों ने अपने आकर्षक स्टॉल सजाए, जहां घरेलू सामान, कपड़े, खिलौने, सजावटी वस्तुएं और खानपान की विभिन्न दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

इस अवसर पर माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, संजीव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *