बिना अनुज्ञा गेहूं परिवहन पर मंडी प्रशासन ने की कार्रवाई तथा 31 हजार से अधिक की वसूली

Blog

 

 

मंदसौर /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)- कृषि उपज मंडी मंदसौर द्वारा बिना अनुज्ञा पत्र के कृषि उपज परिवहन करने वाले वाहन पर कार्रवाई करते हुए कुल 31 हजार 813 रुपए की वसूली की गई।
मंडी सचिव लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा 20 मई 2026 को मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोककर जांच की गई। जांच में वाहन क्रमांक MP09DF2378 में 173.55 क्विंटल गेहूं बिना अनुज्ञा पत्र के परिवहन किया जाना पाया गया।
कृषि उपज के परिवहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मंडी निरीक्षण दल द्वारा मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के तहत पांच गुना शुल्क राशि 22 हजार 344 रुपए, निराश्रित शुल्क 4 हजार 469 रुपए तथा समझौता शुल्क 5 हजार रुपए सहित कुल 31 हजार 813 रुपए की राशि जमा कराई गई।
फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *