अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा i राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांदा में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत 7 दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर का आयोजन प्राचार्या प्रोफेसर दीपाली गुप्ता के अध्यक्षता में कार्यक्रम अधिकारी डॉ ० सबिहा रहमानी, डॉ० जयंती सिंह एवं डॉ० नीतू सिंह के दिशा निर्देशन में आयोßजित किया गया । शिविर का उद्घाटन जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीनू सिंह के द्वारा किया गया। इस उत्सव पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर की गणमान्य लेखिका छाया सिंह और श्रीमती अंजू दमेले , डायरेक्टर श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट उपस्थित रही। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। यशी, प्रियांशी एवं आकांक्षा तथा अन्य छात्रों में स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। महाविद्यालय के छात्रों ने महिला सुरक्षा पर एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। छात्राओं को डॉक्टर सबिहा रहमानी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी दी गई , प्रोफेसर जितेंद्र कुमार जी ने कहा के अनुशासन से रहते हुए ये कार्यक्रम सफल बनाए। इस कार्यक्रम को डॉक्टर माया वर्मा के द्वारा भी संबोधित किया गया उन्होंने छात्राओं को इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों और रचनात्मक क्रियाओं का समावेश हमारे व्यक्तित्व के विकास में अहम होता है इसी श्रृंखला में अंजू दमेले ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए साथ ही उन्होंने कन्या होने को गर्व की अनुभूति बताते हुए छात्रों को एक गीत भी सुनाया। इसी क्रम में प्रोफेसर प्राचार्या दीपाली गुप्ता के द्वारा छात्राओं को अनुशासित रहकर 7 दिवसीय शिविर सकुशल संपन्न करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में डॉक्टर जयंती सिंह ने सभी सम्मानित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर जितेंद्र कुमार , डॉo माया वर्मा, डॉ ० जय प्रकाश सिंह, डॉ० अंकिता तिवारी, डॉ० ज्योति मिश्रा, डॉ० मोहम्मद अफजल, डॉ० रामनरेश पाल, डॉ ० आलोक कुमार भरद्वाज एवं डॉ० विनय कुमार पटेल उपस्थित रहे।
