विधायक भोलाराम साहू ग्राम मानिकपुर, हालाडुला एवं करेठी में महाशिवरात्रि पर्व पर हुए शामिल**

Blog

 

 

रूपेन्द्र साहू पत्रकार
राजनांदगांव। दिनांक 15 फरवरी 2026 को खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भोलाराम साहू ग्राम मानिकपुर, हालाडुला एवं करेठी में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
ग्राम मानिकपुर में आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज द्वारा आयोजित देवगुड़ी स्थापना कार्यक्रम में विधायक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने की सराहना की। उन्होंने कहा कि देवगुड़ी हमारी आस्था और आदिवासी संस्कृति का केंद्र है, जो सामाजिक एकता और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है।
वहीं ग्राम हालाडुला में आयोजित शंभु शेख महा जागरण में शामिल होकर उन्होंने भजन-कीर्तन का आनंद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। ग्राम करेठी में आदिवासी कंवर समाज द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि पर्व कार्यक्रम में भी विधायक ने सहभागिता करते हुए समस्त ग्रामवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अपने उद्बोधन में विधायक ने कहा कि महाशिवरात्रि साधना, आत्मशुद्धि, आध्यात्मिक जागरण और शिव-शक्ति के मिलन का पावन पर्व है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भगवान शिव द्वारा बताए गए सत्य, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलकर जीवन में सफलता प्राप्त करनी चाहिए।
विधायक ने ग्राम मानिकपुर, हालाडुला एवं करेठी सहित क्षेत्र के समस्त नागरिकों के प्रति आत्मीय स्वागत-सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रताप धावड़े (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुमरदा), लक्ष्मी मंडावी (जनपद सदस्य), पिन्की देव पंद्रों (जनपद सदस्य), कोमल सिन्हा (सरपंच हालाडुला), कुमारी बाई (सरपंच केरेगांव), पुनम साहू (सरपंच धनगांव), प्रतिमा साहू (पूर्व जनपद सदस्य), राजकुमारी सिन्हा (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष), ओमप्रकाश पडौती (पूर्व जनपद सदस्य), लक्ष्मीनारायण साहू, गिरधारीलाल साहू (कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष कुमरदा), कामता प्रसाद साहू, चुरामन कोर्राम, देवीलाल ग्राम पटेल, अहिल्या बाई, नागेश साहू, सुंदर मंडावी, कंवल राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *