अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बाँदा (उ.प्र.)। बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बाँदा (उत्तर प्रदेश) के उद्यान महाविद्यालय के पुष्प विज्ञान एवं भूदृश्य निर्माण विभाग के मेधावी छात्र छात्राओं ने अपनी लगन, परिश्रम एवं विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों के स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

निकिता मौर्य
निकिता मौर्य, राखी सिंह एवं प्रशांत यादव ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR- ASRB (कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल) द्वारा आयोजित नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया।

प्रशांत यादव
छात्र प्रशांत यादव ने गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पी एच डी की प्रवेश परीक्षा में भी प्रथम स्थान हासिल कर विश्विद्यालय का मान बढ़ाया है।आयुषी यादव ने भी इसी वर्ष UPCATET की परीक्षा उत्तीर्ण कर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या में पी एच डी प्रवेश लिया है।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बाँदा कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विशेष रूप से उद्यान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. सत्यव्रत द्विवेदी, पुष्प विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह एवं सहायक प्राध्यापक डॉ अमित कनोजिया को दिया जिनके निर्देशन में उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा को निखारा।

राखी सिंह
विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एस.वी.एस. राजू ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के परिश्रम का परिणाम है।
