दिन भर दुकानदार करते रहे ग्राहकों का इंतजार घरों से नहीं निकले ग्राहक*

Blog

 

बृज किशोर टिंकू की रिपोर्ट

*         कोंच.।     इस ठिठुरन भरी सर्दी में लोग घर से निकलने में कतरा रहे हैं क्योंकि इस गलन भरी सर्दी में बाहर निकलने का मतलब है बीमारी को घर ले आना क्योंकि दिन-दिन भर सूर्य नारायण के दर्शन भी नहीं होते हैं और सर्दी के कारण पशु पक्षी भी ठिठुरते नजर आते हैं इसी सर्दी में दुकानदार अपनी अपनी दुकानें सज कर दिन भर बैठ रहे लेकिन उनकी दुकानों पर कोई भी ग्राहक नहीं आया और दिन भर दुकानदार ग्राहक की आस में आग तपते हुए देखे गए सरकार ने भी 3 जनवरी से 5 जनवरी तक सभी माध्यमिक विद्यालयों में भी अवकाश घोषित कर दिया जिससे इस ठिठुरन भरी सर्दी में छात्रों को बिद्यालय न आना पड़े स्थानीय स्तर पर भी पालिका द्वारा अलाव जलाने की बात कही जा रही है लेकिन जमीनी स्तर पर वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष अलाव कम मात्रा में ही जलते पाए जा रहे हैं वहीं शेल्टर होम पहुंचाए जाने के लिए चलाया गया ई रिक्शा भी सफेद हांथी साबित हो रहा है क्योंकि जरूरत पड़ने पर इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है और पालिका के दावे हवा हवाई साबित हो रहे है अगर मौसम ने इसी तरह अपना प्रभाव दिखाया तो आगे आने बाले समय में और अधिक सर्दी पड़ सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *