सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
बांदा । जनपद के तिंदवारी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पदारथपुर स्थित गौशाला में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर भी गोवंशों को भूखा रखा गया। मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू सिंह, संयोजक सेरू उपाध्याया, दीपक साहू तथा सिवा संजय प्रजापति समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने जब स्थिति देखी तो वहां का दृश्य दयनीय पाया। गौशाला में मौजूद गोवंशों को कई दिनों से भोजन न मिलने के संकेत मिले। कर्मचारियों ने बताया कि ग्राम प्रधान के आदेश अनुसार 200 गोवंशों में केवल 40 किलो भूसा ही डालने का निर्देश है, बाकी नहीं। वहीं पौष्टिक आहार के गोदाम पर ग्राम प्रधान द्वारा ताला लगाया गया है। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि दीपावली से पहले आए पौष्टिक आहार की बोरियों में से अब तक केवल तीन बोरी ही इस्तेमाल हुई हैं। इतना ही नहीं, पानी की टंकी में कीड़े पाए गए, और बताया गया कि उसे कई महीनों से साफ नहीं किया गया है। इससे स्पष्ट है कि गौवंशों की देखभाल में भारी लापरवाही बरती जा रही है।
