*दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम हुआ संपन्न

Blog

 

सुनील सक्सेना  की रिपोर्ट

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कबरेपुर ग्राउंड ब्लॉक – महुआ में संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में बैडमिंटन, रेस ,दौड़ ,कबड्डी, वालीबाल इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ श्री हरीशंकर (ग्राम प्रधान) जी ने किया। खेल प्रतियोगिताओं में खानपुर, पैगंबरपुर, हुसैनपुर कला, बंसी, कबरेपुर, नौहाई ग्रामों की टीमों ने भाग लिया विजेता- बैडमिंटन (गर्ल्स) में अर्चना-प्रथम , दौड़ 400 मीटर में प्रथम- राजाबाबू, द्वितीय- अतुल, दौड़ 100 मीटर बालक में प्रथम- नीलू, द्वितीय-उदयभान, दौड़ 100 मीटर बालिका में प्रथम- रोशनी, कबड्डी बालिका सीनियर विजेता टीम – कलावती, रीना, प्रीति ,सीमा, पूनम, नैना (हुसैनपुर कला )तथा वॉलीबॉल बालक सीनियर विजेता (कबरे पुर टीम) में फूलचंद, देशराज, मंगल, लखन, लोकेंद्र, दीपक, ओमप्रकाश, पुष्पेंद्र रहे। इस कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षक की भूमिका रामविलास , ओमप्रकाश, लालारामसिंह, ओ पी सिंह,ने सभी खेलो में निर्णायक की भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में 200 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम लखन जी ने किया। ग्राम प्रधान श्री हरीशंकर जी मुख्य अतिथि के रूप में एवं विशिष्ट अतिथि में आशाराम क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि एवं श्री भैया लाल, अनिल कुमार, जगमोहन सिंह जी उपस्थित रहे। तथा मेरा युवा भारत,बांदा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के द्वारा सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी, मैडल देखकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समापन में मेरा युवा भारत,बांदा के एमटीएस रवि अवस्थी, युवा मंडल अध्यक्ष धनीराम, रामकेश, तुलसी दास, हर्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *