रिपोर्ट सोनू करवरिया
गिरवा थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस ने दो पिकअप वाहनों में भूसे की तरह भरे हुए कुल 14 पशुओं को बरामद किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी सुरेश कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो पिकअप में भैंसों और पड़वों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर घेराबंदी कर वाहनों को पकड़ लिया।
पहली पिकअप (UP 90 AT 5343) से 9 पशु (6 पड़वा एवं 3 भैंसे) बरामद हुए, जबकि दूसरी पिकअप (UP 90 BT 5157) से 5 पशु (2 भैंस एवं 3 पड़वा) पकड़े गए। पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों में पशुओं को इतनी क्रूरता से ठूंसकर भरा गया था कि उनकी जान को गंभीर खतरा था।
गिरवा थाना प्रभारी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चालकोऔर संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है जो जय करण पुत्र प्रेमशंकर निवासी मखनी धरमपुर मध्य प्रदेश तथा मोहन पुत्र मिश्रीलाल निवासी देवरार थाना गिरवा है जिनके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
बरामद पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
