गौशाला बनी मौतशाला: चंदौर में जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर

Blog

संवाददाता

नरैनी (बांदा),
ग्राम पंचायत चंदौर, ब्लॉक नरैनी स्थित गौशाला की हालत बदहाल है। गौ रक्षा समिति के आकस्मिक निरीक्षण में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। समिति ने आरोप लगाया कि जिम्मेदारों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण गौवंशों के लिए बनाई गई यह गौशाला अब मौतशाला बन चुकी है।

निरीक्षण में पता चला कि गौशाला में न तो गौवंशों के खड़े होने की समुचित जगह है और न ही टीनशेड सुरक्षित हैं। बने हुए शेड जर्जर हालत में पड़े हैं और पूरे प्रांगण में दलदल व गंदगी भरी है। समिति के अनुसार यहां पशुओं के बैठने और खाने-पीने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है।

समिति ने गंभीर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और सचिव बजट का बंदरबांट कर रहे हैं जबकि प्रशासनिक अधिकारी आंख मूंदे हुए हैं। परिणामस्वरूप प्रतिदिन गौवंशों की मौत हो रही है और मृत पशुओं को छिपाकर फेंका जा रहा है।

गौ रक्षा समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आकस्मिक निरीक्षण कर सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन किया जाएगा। समिति ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *