एक वर्ष बाद एट नगर पंचायत की बोर्ड बैठक 4 सितम्बर को* *जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, केवल अधिकृत सदस्यों को ही मिलेगा प्रवेश

Blog

विजय द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार 

सनत कुमार बुधौलिया

 

 

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय से एट नगर पंचायत के सभासदों ने मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा और अपनी मांगें आगामी बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने कहा कि एट नगर पंचायत की बोर्ड बैठक 4 सितम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बैठक में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रतिभाग कर सकेंगे और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा। अधिशासी अधिकारी को आदेशित किया गया कि सभी अधिकृत सदस्यों को बैठक की सूचना समय से उपलब्ध कराई जाए। साथ ही बैठक की कार्यवाही उप जिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी कौंच के पर्यवेक्षण में संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि लगभग एक वर्ष से बोर्ड बैठक न होने के कारण नगर पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब यह बैठक विकास कार्यों की दिशा में अहम साबित होगी और लंबित प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *