कौशल किशोर विश्वकर्मा की रिपोर्ट-
बांदा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर श्री राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर मठ, मंदिरों, गुरुद्वारा पर भाजपा द्वारा 14 जनवरी से चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम अभियान के छठवें दिन जनपद के विभिन्न मंडलों के मठ, मंदिरों में भाजपा जनप्रतिनिधियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया।
शुक्रवार को भाजपा द्वारा चलाए गए स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत तिंदवारी विधानसभा के तिंदवारी मंडल अंतर्गत कुरसेजा धाम मंदिर में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री राम मंदिर अयोध्या में ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में चल रहे इस अभियान में भाग ले रहे पार्टी कार्यकर्ताओं, प्रतिनिधियों के साथ आमजन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर आरंभ हुए इस अभियान ने आध्यात्मिक स्थलों की स्वच्छता व समुचित रख रखाव हेतु देश भर में नई चेतना का सृजन किया है। श्री राम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का पावन अवसर हम सभी के जीवन में सुख, सौभाग्य लेकर आया है। ऐसे में हम सबका परम कर्तव्य बनता है कि हम अपने आसपास के धर्म स्थलों को स्वच्छ, सुंदर व दिव्य बनाएं। यहां जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, कार्यक्रम संयोजक आलोक मिश्रा, चंद्रभूषण सिंह पटेल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला, सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजू सिंह फौजी, सिंधौली प्रधान अरूण शुक्ला, महुई प्रधान प्रतिनिधि शिव विजय सिंह, वासिलपुर प्रधान राजकिशोर वर्मा, खंड विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश, ए डी ओ पंचायत प्रदीप सिंह राणा, अनिल सिंह पटेल, आशीष सिंह चंदेल, अंकुश दीक्षित, अमित अवस्थी, सोनू त्रिवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसी तरह वीर बाबा मंदिर ,लोहरा, कमासिन में मुख्य अतिथि निवर्तमान राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय पटेल ने स्वच्छता अभियान चलाया जहां रावेंद्र गर्ग तथा मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे। राम जानकी मंदिर, लोधन थोक, तिदवारा में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। इसी तरह बड़ी माता मंदिर,चूड़ी गली, अतर्रा में मुख्य अतिथि चेयरमैन संगीता निराला ने कार्यक्रम संयोजक दीनदयाल द्विवेदी तथा मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। हनुमान मंदिर, पुरानी बाजार, नरैनी में मुख्य अतिथि भैरव प्रसाद मिश्रा, पूर्व सांसद ने मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय व भाजपा पदाधिकारियों के साथ मिलकर स्वच्छता कार्यक्रम में श्रमदान किया। जबकि हनुमान मंदिर, गौर, शिवपुर में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकरण कबीर ने मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश राजपूत व सुधीर त्रिपाठी के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल रहे।