शिव शर्मा की रिपोर्ट
मंडल भाजपा छुईखदान की विस्तृत कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष नेतराम जंघेल के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई बैठक का शुभारम्भ राष्ट्रगान बंदेमातरम के साथ प्रारम्भ हुआ।बैठक मे प्रदेश भाजपा के निर्देश पर जिला भाजपा के मार्गदर्शन मे बैठक के निर्धारित प्रारूप अनुसार महामहिम राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू जी का अभिभाषण रोहित जंघेल उपाध्यक्ष ने वाचन किया जिसका समर्थन प्रकाश जंघेल उपाध्यक्ष ने किया,नरेन्द्र मोदी जी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्ताव पर पूरन जंघेल जिला महामंत्री ने वाचन किया जिसका समर्थन कृष्णकांत महोबिया उपाध्यक्ष ने किया। छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा पारित राजनीतिक प्रस्ताव को गिरिराज किशोर दास वैष्णव जिला उपाध्यक्ष ने रखा जिसका समर्थन अवध जंघेल महामंत्री जी ने किया। छुईखदान मंडल प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष राकेश ताम्रकार जी ने मंडल द्वारा आगमी कार्यक्रमों की जानकारी कार्यसमिति मे प्रस्तुत किया। बैठक के प्रमुख वक्ता के रूप मे बैठक के अंतिम मे खैरागढ़ पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ को लोकसभा चुनाव मे छुईखदान मंडल मे भाजपा प्रत्यासी श्री संतोष पांडे जी को जिताने के लिए कार्यक्रताओ को धन्यवाद दिया प्रधानमंत्री मोदी जी की उपलब्धियो को बताया एवं प्रदेश सरकार द्वारा मोदी की गारंटी पूरा करने पर प्रदेश का सरकार का आभार व्यक्त।
साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह जी ने भी बैठक को सम्बोधित किया। बैठक का आभार जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नवनीत जैन ने किया कार्यक्रम का संचालन भावेश कोचर महामंत्री ने किया .
कार्यसमिति में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण चंद्राकर, आयस बोनी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष,एसटी मोर्चा अध्यक्ष अग्रहिज नेताम, विक्रांत चंद्राकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविन्द शर्मा,गीता टानडेकर झुलपे,शैवया वैष्णव,जिला मंत्री जैनेन्द्र आनन्द सिन्हा,कृष्णकांत महोबिया,ज्योति जंघेल, लेखराम शिवहरे,ललित चोपडा,किरन गुप्ता,आशा महोबिया, केकती देवांगन, राजकुमार जंघेल रोशन जंघेल अवध जघेल,पन्ना मंडावी, ज्ञानसिह यादव समारू जंघेल, विजय जंघेल ललित चोपड़ा,अवध कुटेली, देवी साहू, मनोज चंदेल, कमलेश जंघेल, शिवनाथ जंघेल,उमेंद जंघेल, सहित वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।