श्याम सुंदर त्रिपाठी के साथ अंकित द्विवेदी की रिपोर्ट
बांदा थाना क्षेत्र के कुम्हारन पुरवा अंश पौहार बिसण्डा से अपने बेटे विनोद की शादी करने आये गनेशा प्रजापति की बेटे के हांथों बोलेरो कार में दब जाने से दर्दनाक मौत हो गयी। शादी की रस्मे मातम में बदल गयी। घटना की सूचना पर मौके में पहुंच पुलिस नें शव को कब्जे में ले पोस्ट मार्टम के लिए मेडिकल कालेज बांदा भेजा।
बताया गया कि 25 अप्रैल 2024 को बांदा जिले के बिसण्डा कस्बा निवासी गनेशा प्रजापति अपने बड़े बेटे विनोद कुमार का विवाह करने बरात ले कर कुम्हारन पुरवा अंश पौहार थाना बदौसा जनपद बांदा के कमलेश प्रजापति की बेटी कुन्ती के साथ करने आये थे।
26 अप्रैल 2024 को करीब 2 बज रहा था द्वारचार हो रहा था कन्या पक्ष के द्वारें बरात के स्वागत में जलाये गये कल्शों में साड़ी देने के लिए दूल्हे का मझला भाई बुलोरो कार से साड़ी लेने जनवासे जा रहा था, कार को बैक किया तभी पेशाब कर रहे दूल्हे के पिता गनेशा प्रजापति के ऊपर कार चढ़ गयी, लड़के नें सोंचा कि किसी और को दबा दिया बोलेरो ले कर घटना स्थल से फरार हो गया।
दूल्हे के पिता की मौत की खबर चलते ही जो जहाँ, जिस हालत में था सभी दौड़े पुलिस को सूचना दिया। शादी की खुसिया मातम में बदल गयी लड़की और लड़का पक्ष में कोहराम मच गया।
लडकी के पिता कमलेश प्रजापति नें बताया कि बेटी कुन्ती का भाग्य खराब था, भौंरा पड़ने के पहले ही बरात लौट गयी।
घटना की खबर पर बदौसा थाना प्रभारी निरीक्षक सविता श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ पहुंची और लाश को कब्जे में ले पोस्ट मार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज बांदा भेज दिया।