मिशन शक्ति एवं साइबर क्राइम के तहत छात्र छात्राओं को जागरूक किया

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।        सेंट जेवियर हाई स्कूल बांदा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, मिशन शक्ति एवं साइबर क्राइम के तहत छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया उक्त के क्रम में मंडलीय समन्वय / मास्टर ट्रेनर , शिक्षा विभाग ( सड़क सुरक्षा) चित्रकूट धाम मंडल बांदा डॉ. पीयूष मिश्रा द्वारा सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को नोडल छात्रों के रूप में जिम्मेदारी देते हुए सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में हेलमेट, सीट बेल्ट, नशे की हालत में वाहन ना चलाना ,सुरक्षित लेन में वाहन चलाना , मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन न चलाना आदि नियमों से परिचित कराते हुए घर से ही शुरुआत करके सभी को जागरूक करने का दायित्व सौंपा साथ ही एक नेक मददगार बनते हुए सड़क में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु आगे आने की अपील की। इसी श्रृंखला में यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने नाबालिक छात्र छात्राओं को विद्यालय परिसर में वाहन न लाने की नसीहत दी तथा अभिभावकों से अपील की कि छात्रों को सुरक्षित विद्यालय वाहन में ही भेजें , सदस्य सड़क सुरक्षा समिति एवं पत्रकार सुनील सक्सेना ने छात्र छात्राओं को संकल्प दिलाया कि आदर्श नागरिक बनते हुए सड़क सुरक्षा जागरूकता नियमों का पालन करना एवं दूसरों से कराना अपना कर्तव्य है इस मिशन के तहत कार्य करें। इसी क्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर रेनू शर्मा ने छात्राओं को कोई भी बात छुपाने के बजाय अपने शिक्षक, प्रधानाचार्य एवं माता-पिता को बताने एवं पीड़ित करने वाले व्यक्ति की पहचान छुपाने के बजाय उजागर करने हेतु प्रेरित किया साइबर अपराध के तहत सब इंस्पेक्टर सृष्टि नगायच ने ओटीपी शेयर ना करना तथा बिना माता-पिता की जानकारी के डिजिटल दुनिया में कोई भी कार्य करना आपको मुसीबत में डाल सकता है इससे बचें और प्रत्येक बात अपनी माता-पिता के साथ शेयर करें तथा विशेष रूप से विभिन्न जानकारियां छात्राओं के साथ साझा की । निदेशक सेंट जेवियर नवल किशोर चौधरी ने सभी आए हुए आगंतुकों का हृदय से धन्यवाद दिया तथा छात्रों से अपील की कि आज की गोष्ठी में दिए गए नियमों का पालन कर एक आदर्श नागरिक बने अंत में मंडलीय समन्वय (सड़क सुरक्षा)शिक्षा विभाग डॉ. पीयूष मिश्रा ने सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं शिक्षाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *