अभिवादन एक्सप्रेस
झाँसी मंडल की प्लेटिनम जयंती एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन के 137 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्टेशन महोत्सव का मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में उत्सवपूर्ण माहौल के बीच झाँसी मंडल की गौरवशाली रेल विरासत, ऐतिहासिक उपलब्धियों और विकास यात्रा के उत्सव का आगाज किया ।।