अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। मेरा युवा भारत, बाँदा एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाँदा में *”विकसित भारत युवा संवाद – नो योर वोट”* कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *150 युवाओं* ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, युवा भाजपा श्री राम प्रसाद सोनी* रहे। कार्यक्रम की *अध्यक्षता महाविद्यालय की एन.एस.एस. नोडल प्रभारी डॉ. माया वर्मा* ने की। कार्यक्रम का *संचालन मेरा युवा भारत स्वयंसेविका अदिति मिश्रा* ने किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि *श्री राम प्रसाद सोनी* ने कहा –
_”आज मेरा भारत के प्रयासों से जो युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, वह आने वाली युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। युवाओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होना होगा, क्योंकि युवा ही विकसित भारत के असली निर्माता हैं।”_
कार्यक्रम में युवाओं ने *”अपना वोट जाने”* विषय पर संवाद किया। उन्हें वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, मतदान प्रक्रिया एवं अपने अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम समापन पर मेरा युवा भारत के कार्यालय के जिला युवा अधिकारी श्री श्रेयांश राय जी ने सभी अतिथियों एवं युवाओं का धन्यवाद , आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में कार्यालय सहायक मान सिंह, पूर्व एम टी एस रवि अवस्थी एवं मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक हर्ष नामदेव, जय , पीयूष, अंकित, स्वतंत्र उपस्थित रहे।