गुढिय़ारी पुलिस ने भाजयुमो के नेता शुभारंभ को किया गिरफ्तार

श्रेयाश दूरवार् की रिपोर्ट

रायपुर। गुढिय़ारी थाने में अधिकारियों से विवाद करने और तोडफ़ोड़ मामले में पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के शुभांकर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुढिय़ारी थाने से मिली जानकारी के अनुसार गणेश पक्ष में निर्धारित समय-सीमा के बाद डीजे बजाने को लेकर पुलिस ने डीजे वाहन को जब्त कर लिया था जिसे छुड़वाने के लिए भाजयुमो नेता थाना पहुंचे थे। थाना में बातचीत के दौरान विवाद हुआ और भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाने में तोडफ़ोड़ की और पुलिसकर्मियों को धक्का दिया। इसके बाद पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और तोडफ़ोड़ करने पर भाजयुमो के 7 पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की थी।
इस घटनाक्रम के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी किए। इन वीडियो में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बयान भी दिए। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद शनिवार की देर रात को गुढिय़ारी पुलिस ने भाजयुमो के नेता शुभारंभ को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *