अग्रसेन जयंती पर गूंजा सुंदरकाण्ड, पंकज अग्रवाल बने सेवा समिति के नए अध्यक्ष*

 ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। अग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में अग्रवाल समाज के लोगों एवं मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पंकज अग्रवाल को अग्रवाल सेवा समिति का नया अध्यक्ष चुना गया।
कार्यक्रम में समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से सुंदरकाण्ड का पाठ किया। इसके उपरांत अग्रकुल भूषण महाराजा अग्रसेन जी एवं कुलदेवी माता महालक्ष्मी की आरती कर पूजा-अर्चना की गई। समाज के लोगों ने देश, समाज एवं परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल का समिति अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, महामंत्री आशीष अग्रवाल, रामजी अग्रवाल, समाजसेवी मधु सिंहल, अनिल मित्तल, दीपक मित्तल, डॉ. नितिन मित्तल एवं सौरभ अग्रवाल ने स्मृति चिह्न भेंटकर और पट्टिका पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार अग्रवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *