नशें से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 – खेलो से जुड़ो, नशें को छोड़ो पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट का शुभारंभ हुआ

Blog

 

नीमच/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)--युवाओं एवं आमजन को नशे से बचाने एसपी राजेश व्यास द्वारा आयोजित पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट का विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार एवं विधायक मनासा अनिरूद्व माधव मारू द्वारा पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट का शुभारम्भ किया गया । मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी स्तर पर संचालित नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 दिनांक 15 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक सम्पूर्ण प्रदेश में चलाया जा रहा है। उक्त अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशें के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में जिला नीमच में नशें के विरूद्व प्रतिदिन जागरूकता कार्याक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
एसपी राजेश व्यास के निर्देशन में नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अन्तर्गत खेलो से जुड़ो, नशें को छोड़ो स्लोगन के साथ दशहरा मैदान नीमच में दिनांक 26.07.2026 से प्रारंभ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाडियों एवं आमजनता से नशें के विरुद्ध इस जनआंदोलन का हिस्सा बनने, स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने संबंधी आव्हान किया गया।
पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर एसपी राजेश व्यास द्वारा बताया गया कि नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0‘‘ के अन्तर्गत ‘‘खेलो से जुड़ो, नशें को छोड़ो‘‘ स्लोगन के साथ दशहरा मैदान नीमच में दिनांक 26.07.2026 से 05 दिवसीय ‘‘पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट‘‘ का आयोजन दिनांक 30.07.2026 तक किया जा रहा है। जिसमें 16 फुटबाल टीमें – अहीर युनिवर्सल फुटबाल क्लब, एन.एफ.ए., ए.यूनियन, ईगल फुटबाल क्लब, फ्रेंडस क्लब, नीमच ब्रदर्स, नीमच सिटी फुटबाल क्लब, सिटी र्स्पाेट्स, ग्वालटोली फुटबाल क्लब, अहीर क्राउन फुटबाल क्लब, यंग स्टार फुटबाल क्लब, चर्चिल फुटबाल क्लब, एन.एफ.सी, सिटी यूनियन फुटबाल क्लब, हिरोज फुटबाल क्लब एवं राज फुटबाल क्लब हिस्सा लेकर नशें के विरूद्व जागरूकता का संदेश देगी। दिनांक 26.07.26 को पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट के अन्तर्गत ईगल फुटबाल क्लब एवं राज फुटबाल क्लब, नीमच ब्रदर्स फुटबाल क्लब एवं एनएफसी, हिरोज फुटबाल क्लब एवं ग्वालटोली फुटबाल क्लब तथा एनएफए एवं चर्चिल फुटबाल क्लब के मध्य मैच हुए जिसमें ईगल फुटबाल क्लब, नीमच ब्रदर्स फुटबाल क्लब एवं ग्वालटोली फुटबाल क्लब विजयी रही।
पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट के अन्तर्गत प्रतिदिन फुटबाल मैचों का आयोजन किया जाकर फायनल दिनांक 30.07.2026 को खेला जावेंगा।
पुलिस कप फुटबाल टुर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, उप पुलिस अधीक्षक कारूलाल पटेल, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विजय सागरिया, निरीक्षक शिव रघुवंशी, निरीक्षक हिमांशु चौहान, फुटबाल टूर्नामेंट में सम्मिलित हो रहे विभिन्न फुटबाल टिमों के सचिव, खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजुद रहें।
नीमच पुलिस की अपील- नशें के विरुद्ध इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें, स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। जनसहयोग एवं सामाजिक सहभागिता से ही नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0‘‘ स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और सशक्त राष्ट्र की ओर एक सार्थक कदम‘।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *