ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा महामहिम राष्टपति के नाम का दिया

कयामपुर/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)–ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कयामपुर ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई मारपीट की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी लोकतांत्रिक मांगें रख रहे छात्रों के साथ मारपीट निंदनीय है और इससे लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात पहुंचा है। ज्ञापन नायब तहसीलदार कयामपुर मोहित सीनम को दिया ।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कयामपुर के प्रभारी कर्मवीर सिंह भाटी व अजय मारू मंदसौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश फौजी, विनोद सिंह मण्डलोई, मान सिंह करनाली, पंकज कटारिया, नगर मंदसौर विजय मारू, रहीम कुरैशी,कांग्रेस अध्यक्ष कयुम

कुरैशी, तेजेंद्र सिंह कुशवाह, भुवान दास बैरागी, मुबारीक मंसूरी, शाहिद ,नूर शेख और कालू लाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *