*सुबह 10 बजे तक बंद मिला CHC का एक्स-रे कक्ष, मरीजों ने निजी पैथोलॉजी में जांच कराने का लगाया आरोप*

Blog

 

   बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जालौन में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे तक एक्स-रे कक्ष बंद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्स-रे कक्ष के बाहर ताला लगा दिखाई दे रहा है। मरीजों का आरोप है कि एक्स-रे जांच के लिए अस्पताल पहुंचने के बाद कक्ष बंद मिलने से उन्हें मजबूरन निजी पैथोलॉजी सेंटरों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें जांच के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधीक्षक कपिल गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों के लिए एक्स-रे कक्ष के कर्मचारियों की ड्यूटी तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को लगाई गई है। इसी के चलते मंगलवार को एक्स-रे कक्ष बंद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *