निज संवाददाता
मोदीनगर जिला गाजियाबाद,। मोदीनगर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की नीतियों और विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा के जनसंघर्षों एवं सक्रिय कार्यशैली से प्रभावित होकर आज ग्राम कादराबाद स्थित एक होटल में आयोजित भव्य सदस्यता कार्यक्रम में जाट समाज के सैकड़ों युवाओं और गणमान्य लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
यह सदस्यता अभियान अक्षय नेहरा एवं अक्षय सिंधु के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें काज़मपुर, चुड़ियाला, फफराना, डबाना, कादराबाद, रोरी, निवाड़ी रोड, खंजरपुर, सैदपुर, बेगमाबाद, बुदाना और कादराबाद सहित आसपास के अनेक गांवों से भारी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं सीकरी खुर्द से जय चंदेला भी अपनी टीम के साथ समाजवादी पार्टी में सम्मिलित हुए। सभी नवसदस्यों ने एक स्वर में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवम बुदाना, विकास चुड़ियाला, रोहित चौधरी बुदाना, अमरीश चौधरी सैदपुर, नितिन चौधरी काज़मपुर, चौ•गौरव फफराना, नितीश चौधरी चुड़ियाला, गजेन्द्र पवार कादराबाद, रोहित कुमार कादराबाद, अविनाश कुमार कादराबाद, निखिल तेवतिया, गौरव चौधरी कादराबाद सहित अनेक युवा अपनी-अपनी टीमों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा ने कहा—
“समाजवादी पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि किसानों, युवाओं, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और हर पीड़ित वर्ग की आवाज़ है। आज जिस तरह गांव-गांव से नौजवान समाजवादी विचारधारा के साथ जुड़ रहे हैं, वह इस बात का संकेत है कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। 2027 में जनता अन्याय, महंगाई, बेरोज़गारी और किसान विरोधी नीतियों का जवाब वोट की ताकत से देगी और अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाएगी।”
देवव्रत धामा ने कहा कि मोदीनगर विधानसभा में चल रहा सदस्यता अभियान लगातार नई ऊर्जा प्राप्त कर रहा है और हर गांव से समाजवादी परिवार का विस्तार हो रहा है। उन्होंने सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनका जुड़ाव पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा तथा सामाजिक न्याय और भाईचारे की लड़ाई को नई गति देगा।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष अभिषेक खन्ना, विधानसभा सचिव जावेद मालिक, हरिओम त्यागी, राजेश जाटव सहित अनेक पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवसदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।♦
