दस्तक अभियान का शुभारंभ सिविल हॉस्पिटल सीतामऊ मे हुआ

Blog

 

सीतामऊ/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– दस्तक अभियान दिनांक 14 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित होगा। दस्तक अभियान का शुभारंभ सिविल हॉस्पिटल सीतामऊ में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज । शुक्ला, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र बामणिया, विधायक प्रतिनिधि पूरण बैरागी, सभापति विवेक सोनगरा, श्रीमती सुशीला राठौड़, विजय गिरोठिया, डॉ. नितेश भार्गव, डॉ. भूपेंद्र बघेल, सुपरवाइजर घनश्याम शर्मा, मुन्नालाल दाहना (बी.ई.ई.), कमलेश भाटी (विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक) सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को सुधार बनाने के लिए बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान एवं प्रबंधन, कुपोषण की पहचान, दस्त के लिए ओ आर एस एवं जिंक का वितरण, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन ए का सप्लीमेंटेशन, आयरन सिरप का वितरण एवं स्वास्थ्य सेवाओ के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान के सफल संचालन हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। यह जानकारी कमलेश भाटी ने देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *