अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट तिराहे पर संचालित जल वितरण/छबील कैंप ने आज अपनी सेवा यात्रा के 75 दिन सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए। भीषण गर्मी के दौरान निरंतर संचालित इस जनसेवा अभियान ने राहगीरों, श्रमिकों, आम नागरिकों एवं जरूरतमंदों को शीतल जल उपलब्ध कराकर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
75 दिन पूर्ण होने के अवसर पर विश्राम दिवस कल 15 जुलाई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण किया जाएगा तथा सभी सहयोगियों, समाजसेवियों एवं जनसामान्य के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह सेवा अभियान निरंतर सफलतापूर्वक संचालित होता रहा।
“जल सेवा ही जन सेवा है।” गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य और सच्ची मानव सेवा है। इस अभियान ने समाज में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को सुदृढ़ किया है।
इस अवसर पर जल सेवा अभियान से जुड़े सभी स्वयंसेवकों, सहयोगियों एवं दानदाताओं का सम्मानपूर्वक अभिनंदन करते हुए उनके समर्पण की सराहना की जायेगी भविष्य में भी जनहित एवं समाज सेवा के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया जाएगा
कार्यक्रम के बिश्राम दिवस वितरण एवं जनकल्याण की मंगलकामनाओं के साथ संदेश है यह विश्राम केवल एक अल्प विराम है, सेवा का संकल्प आगे भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ निरंतर चलता रहेगा।
“एक विराम… नए संकल्प के साथ।”
“जल सेवा – मानव सेवा – राष्ट्र सेवा।”
