*खेल मंत्रालय द्वारा युवा मंडल एवं महिला मंडलों का गठन किया गया*

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

मेरा युवा भारत, बांदा युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी श्री सुशील करोलिया जी के निर्देशानुसार युवा मंडल विकास अभियान 2026-27 कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड- बड़ोखर खुर्द, नरैनी, बबेरू, तिंदवारी, जसपुरा, बिसंडा के ग्राम पंचायत बड़ोखर, डिगवाही, बिसंडी खुर्द, गांछा, तिंदवारा, बजरंग पुरवा, मुकेरा,सिमोनी, तिंदवारी, परसौरा जैसेसीपुर, मुंगुस, महोखर, जौहरपुर में युवा मंडल एवं महिला मंडलों का गठन किया गया। इनके गठन करने का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर भारत सरकार एवं केंद्र सरकार की लाभकारी नीतियां जैसे- खेलकूद,संस्कृति कार्यक्रम क्विज, भाषण प्रतियोगिता, प्रशिक्षण को पहुंचना है इस लाभकारी नीतियों को ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंचने का प्रयास माय भारत स्वयं सेविका- प्रियंका अवस्थी, स्नेहा नामदेव, प्रीति दीक्षित, प्रियांशी यादव, स्वयंसेवक- हर्ष नामदेव, रोहित सिंह, अंकित तिवारी, वीरेन्द्र कुमार, सुभाष त्रिपाठी, दिव्यांश निगम ने किया। इन्होंने बताया कि युवा मंडल बनाने का उद्देश्य समय-समय पर महिलाओं एवं युवाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं से सीधा जोड़ना एवं प्रशिक्षित करना है। युवा मंडलों एवं महिला मंडलों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यों के साथ बैठक हुई। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, वरिष्ठ नागरिक गण एवं युवा मंडल, महिला मंडल मौजूद रहे।
कार्यक्रम समापन में मेरा युवा भारत बांदा के ऑफिस असिस्टेंट रवि अवस्थी एवं पूर्व स्वयंसेवक धनीराम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *