*थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश*

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।  जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलास बंसल ने आज 11/0726/ को थाना मटौंध में आयोजित थाना समाधान दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग दोनों की आवश्यकता हो, उनमें संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विवादों का समय रहते निस्तारण आवश्यक है, इसलिए सभी अधिकारी प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें।
थाना समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी, सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *