बिलांत्री/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–भाजपा गुर्जरबर्डीया मंडल की मासिक कामकाजी बैठक बिलांत्री ग्राम पंचायत भवन में संपन्न हुई । बैठक में पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ नेता अनिल कियावत, जिला उपाध्यक्ष जीवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष भेरूलाल सेन, मंडल सह प्रभारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में पिछले माह में हुए कार्यों की समीक्षा एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वरिष्ठ नेतागण व पदाधिकारीगण का स्वागत व सम्मान हुआ।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री जयंतीला गुप्ता, उपाध्यक्ष रघुनाथसिंह चंद्रावत, उपाध्यक्ष श्याम गुर्जर,उपाध्यक्ष दशरथ जाट ,उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, उपाध्यक्ष भेरूलाल पाटीदार, जिला कार्यसमिति सदस्य शंकरलाल जाट, बाबूलाल शर्मा, मंडल मंत्री ओम पाटीदार, शांतिलाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष महेंद्रसिंह सिसोदिया, मीडिया प्रभारी सोनू बन्ना, संयोजक अमित सेन, सहसंयोजक अर्जुन धनगर,शक्ति केंद्र संयोजक दशरथ पाटीदार, सहयोजक श्याम डांगी, श्याम बैरागी,भुवानी शंकर शर्मा, भारतसिंह , शिवम बन्ना,शोभाराम मालवीय एवं समस्त पदाधिकारी, शक्ति केंद्र पालक, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष आदि उपस्थित थे। सभी का आभार मण्डल अध्यक्ष भेरूलाल सेन भटाना ने माना ।
