– आदर्श सीएलएफ आमाटोला में डिजिटल दीदी अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित*

Blog

शिव शर्मा की रिपोर्ट

 

मोहला ।   कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के मार्गदर्शन में आकांक्षी विकासखंड अंबागढ़ चौकी के आदर्श सीएलएफ आमाटोला में डिजिटल दीदी अभियान के अंतर्गत बिहान दीदी की दुकान संचालिकाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को डिजिटल वित्तीय सेवाओं से जोड़ना, उनकी वित्तीय साक्षरता बढ़ाना तथा डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान प्रतिभागियों को दुकान संचालन, वित्तीय प्रबंधन एवं डिजिटल भुगतान प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण सत्र में एबीएफ साविता साहू , माइक्रोसेव कंसल्टेंसी एवं नीति आयोग के डेवलपमेंट पार्टनर श्री खगेन्द्र कुमार, रोहित पाल तथा एनआरएलएम टीम के सदस्यों ने वित्तीय साक्षरता, डिजिटल भुगतान, क्यूआर कोड ऑनबोर्डिंग एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला में उपस्थित बिहान दीदी की दुकान संचालिकाओं को यूपीआई एवं क्यूआर कोड आधारित भुगतान प्रणाली के उपयोग, ग्राहकों को डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर ठगी एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिहान दीदी की दुकान संचालिकाओं ने सहभागिता की और डिजिटल माध्यमों से अपने व्यवसाय को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *