अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
*बांदा: 2 जून-* चित्रकूट मंडल में 28 मई की रात में आए भीषण आंधी तूफान से बिजली विभाग को बहुत क्षति हुई है और लगभग मंडल में 2000 जहां विद्युत पोल डैमेज हुए तो वहीं परिवर्तक भी अधिकांश संख्या में डैमेज हुए। जिसके चलते पूरे मंडल में बिजली की व्यवस्था चरमरा गई और लोगों को बिजली की कटौती का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली विभाग की तरफ से युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया और महज 3 दिन में ही बिजली की व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। हालांकि आंशिक रूप से कुछ जगह बिजली की खराबी है जिसे दुरुस्त करने का बिजली विभाग के द्वारा काम किया जा रहा है।
पूरे मामले को लेकर मुख्य अभियंता इंजीनियर मुनीष चोपड़ा ने बताया कि हमारे चित्रकूट मंडल में 28 मई को भीषण आंधी तूफान आया था। जिसके चलते विभाग को बहुत क्षति हुई थी। यहां तक की ट्रांसमिशन के बांदा में 5 टावर गिर गए थे। जिससे हमारे बांदा जिले के 12 विद्युत उपकेंद्रों की विद्युत सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई थी। वही हमारे चित्रकूट मंडल के चारों जनपदों में 117 विद्युत उपकेंद्र है जिन्हें तत्काल बंद कर दिया गया था। वही सुबह तक लगभग 62 बिजली घरों को चालू कर दिया गया था और बिजली विभाग की टीमें काम पर लगी हुई थी। जहां टीम ने 30 तारीख की शाम तक सभी विद्युत केंद्रों को चालू कर लिया था। वही 12 बचे हुए विद्युत केंद्र जो ट्रांसमीशन के टावरों के गिर जाने के चलते बंद हुए थे। उनमें भी वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर तीन को चालू कर लिया गया था। वहीं 31 मई की शाम तक सभी विद्युत उपकेंद्रो को चालू कर दिया गया था और 2 जून की शाम तक पूरी तरह से बिजली व्यवस्था को बहाल कर लिया जाएगा। इन्होंने बताया कि मंडल में लगभग 2000 विद्युत पोल डैमेज हुए हैं वहीं परिवर्तन भी डैमेज हुए हैं। जिसमें हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए हर संभव मेंटेनेंस करने का काम किया है। इसको लेकर एमडी ऑफिस से भी हमको मैनपॉवर व अन्य चीजों को लेकर मदद मिल रही है।
मुख्य अभियंता विद्युत मुनीश चोपड़ा ने समस्त सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि इस प्रकार की आपदा से निपटने के लिए हमारी पूरी टीम के स्तर पर तैयार है आप लोगों का भी सहयोग अपेक्षित है कृपया सहयोग बनाए रखें और जहां कहीं भी किसी प्रकार की समस्या हो कृपया उसको अवगत कराएं ताकि आप लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने में मदद मिल सके और समस्या का समाधान करने में हमको मदद मिले।
