शिवनारायण सेन चुकनी को केश कला शिल्पी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समाजजनों एवं कांग्रेस में हर्ष की लहर, जगह-जगह हुआ स्वागत-सम्मान 

Blog

 

मंदसौर /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद सेन सिंरोज एंव प्रदेश उपाध्यक्ष सेन तुलसीराम राठौर की सहमति से केश कला शिल्पी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू श्रीवास ग्वालियर द्वारा गांधीवादी कांग्रेस नेता एवं जिला युवा सेन समाज संगठन के जिला सचिव शिवनारायण सेन चुकनी को केश कला शिल्पी प्रकोष्ठ जिला नीमच का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

श्री सेन की नियुक्ति की खबर मिलते ही समूचे सेन समाज एवं कांग्रेसजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई। नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही जिले भर में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत, सत्कार एवं अभिनंदन किया हो रहा है। समाजजनों एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवनारायण सेन ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा जीतू पटवारी , डॉ. संजय कामले , विनोद सेन, सेन तुलसीराम राठौर, रामबाबू श्रीवास , जिला अध्यक्ष तरूण बाहेती, वरिष्ठ आमंत्रित सदस्य एडवोकेट दीपक गेहलोद मनासा आपने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं कृतज्ञ हूँ। मेरा प्रयास रहेगा कि सेन समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की आवाज पहुँचे और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को घर-घर तक लेकर जाऊँ। नीमच जिले में प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।श्री सेन की नियुक्ति पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों, सेन समाज के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *