खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट स्टेडियमों का योगी सरकार कर रही है आधुनिकीकरण*

Blog

 

 

अनिल  सक्सेना  अभिवादन एक्सप्रेस

 

*सिंथेटिक पाथ-वे, इंडोर वॉलीबॉल कोर्ट, जिम हाल, टेनिस लान व बास्केटबॉल हाल का कराया जा रहा है निर्माण*

बांदा:     – खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार तत्पर है और स्पोर्ट स्टेडियमों का सरकार आधुनिकीकरण करा रही है। बांदा स्पोर्ट स्टेडियम में लगभग 5 करोड रुपए की लागत से पुनर्निर्माण व आधुनिकीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमें बाउंड्री वाल, कबड्डी इनडोर, सिंथेटिक पाथ-वे, इनडोर बालीबॉल हाल, जिम हाल, टेनिस आउटडोर लान, बास्केटबॉल कोर्ट व गार्ड रूम का निर्माण कराया जा रहा है। वही स्टेडियम के चारों तरफ एथलेटिक्स के लिए ट्रैक भी बनाया जा रहा है। साथ ही लाइटिंग का कार्य भी कराया जा रहा है। निर्माण के कार्य लगभग 75% कार्य पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है कि अप्रैल के महीने तक कार्य को पूरा कर दिया जाएगा। जिसके बाद यहां पर खिलाड़ियों के लिए अच्छी सुविधाएं होंगी व खेल को बढ़ावा मिलेगा और खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगीं।

*बालीबाल हाल, जिम हाल, लाइटिंग व गार्ड रूम का कार्य पूर्ण*

बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम मंडल का एक प्रमुख स्पोर्ट स्टेडियम है। जिसमें मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं अक्सर होती है। जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से खिलाड़ी आकर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और अपने खेलकूद का प्रदर्शन करते हैं। वही खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार स्पोर्ट स्टेडियमों में खेलकूद से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का काम कर रही है। जिसके क्रम में बांदा स्पोर्ट स्टेडियम में कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के द्वारा कार्य कराए जा रहे हैं। जहां बालीबॉल हाल, जिम हाल, लाइटिंग व गार्ड रूम के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अपर परियोजना प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बांदा स्पोर्ट स्टेडियम में 4 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से 25 सितंबर 2024 से आधुनिकीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमें 75% से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है कि अगले दो महीने में सभी काम पूर्ण कर लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *