राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
उरई(जालौन)। नगर की प्रतिष्ठित संस्था पाठक सैनिक क्लासेस निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही है। संस्था के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। कुल 38 विद्यार्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए हुआ है, जिससे संस्था, अभिभावकों एवं छात्रों में हर्ष का माहौल है।
पाठक सैनिक क्लासेस के निदेशक सौरभ पाठक ने बताया कि संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और लक्ष्य आधारित मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शिक्षकों की कड़ी मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी अध्यापकों ने पूरी निष्ठा के साथ बच्चों को तैयार किया, जिसका परिणाम यह शानदार चयन है।कक्षा 6 के चयनित छात्र आरव त्रिपाठी, आशी शाक्य, अक्षरा, अक्षय परिहार, अथर्व पटेल, देव सिंह, देव राजपूत, देवांश सविता, देवांश यादव, देवराज सिंह, कार्तिक सालोनिया, कुमकुम राजपूत, पीहू सोनी, राजपथिक, रूद्र चंद्र, शक्ति यादव, शिवेंद्र चौहान, शौर्य जादौन, तृषा यादव एवं विशाल चौहान।कक्षा 9 के चयनित छात्र
आरूषी शर्मा, आकर्ष गौतम, अनंत त्रिपाठी, आर्यन लक्षकार, अयान मंसूरी, हर्ष दिवाकर, कनिष्का गौतम, नित्या साहू, प्रियांशी राजपूत, रोहन प्रताप, शीतल साहू, सोम राठौर, सुधांशु मिश्रा, तेजस्व राजपूत, वैभव शिरोमणि, वान्या यादव, वेदांत चतुर्वेदी एवं यशवर्धन सिंह का चयन हुआ है। प्रिंसिपल प्रवीण तिवारी ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाठक सैनिक क्लासेस आगे भी इसी प्रकार बच्चों को लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए सतत प्रयास करता रहेगा। संस्था ने एक बार फिर सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा में शानदार परिणाम देकर अपनी कार्यशैली, सोच और मेहनत की क्षमता को सिद्ध किया है। स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में कोऑर्डिनेटर ऋषभ सचान, सम्राट द्विवेदी, अवन गुप्ता, अजीत परिहार, मुकुल अग्रवाल, सत्यम, नरेंद्र, अतुल, शुभांशु, शत्रुघ्न पटेल, शिवम त्रिपाठी आदि ने चयनित छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई की।
