सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
संवाददाता बांदा । उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ का चतुर्थ वार्षिक सम्मेलन और शपथग्रहण समारोह तिंदवारा गांव के एक पैलेस में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। संघ के पदाधिकारियों ने बिजली कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में बिजली कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था, वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग की गई। संघ के सदस्यों ने सरकार से बिजली कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की अपील की। सम्मेलन के दौरान संघ के नए पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया। नए पदाधिकारियों ने संघ के उद्देश्यों और लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। वही इस अवसर पर मुख्य अभियंता चित्रकूट धाम मंडल बांदा राजेश कुमार ने संविदा कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा संविदा कर्मियों का सीधा जनता से संपर्क होता है और हमारे विभाग की जो भी जानकारी होती है। आप लोग ही गांव गांव में हम लोगो का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप लोग जो आचरण करते हैं। वही बिजली विभाग की छवि जनता के सामने जाती है। उन्होंने कहा कि हम सभी पदाधिकारीयो समस्त संविदा कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। और आशा करते हैं कि आप लोग विभाग के लिए तन मन और लगन निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और आप लोगों की जो भी समस्याएं हैं उनको भी हम निदान करने का प्रयास करेंगे।
