विष्णु चंसोलिया
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित सिरोज रेस्टोरेंट में मंगलवार को यूपी के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का 60वां जन्मदिन कार्यक्रम राष्ट्रीय निषाद संघ द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री ने केक काटा तथा कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय निषाद संघ (नेफ) उ.प्र के प्रदेश महासचिव राजेंद्र निषाद को उनका जन्मदिन मनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं स्वतंत्र देव सिंह का जन्मदिन मनाने के लिए प्रदेश भर से कश्यप, निषाद समाज के पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप एवंसुरेश कश्यप पूर्व एमएलसी समेत बड़ी संख्या में लोग लखनऊ में उपस्थित हुए। इस दौरान कैलाश नाथ निषाद प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद संघ (नेफ) उ.प्र., प्रदीप निषाद प्रदेश अध्यक्ष नवलोक न्याय पार्टी, ने चांदी की मूर्तियां देखकर स्वागत किया जे के वर्मा उपाध्यक्ष नेफ, हरबंस सिंह एडवोकेट, अभिनव कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ आशा प्रसाद निषाद मंडल अध्यक्ष आजमगढ़, संतोष पाल सिंह, विश्वनाथ निषाद एडवोकेट, जितेन्द्र निषाद प्रदेश मीडिया प्रभारी नेफ, राधिका देवी प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ, संतोष निषाद राजू कश्यप ने पुष्प बुके देकर मंत्री जी का स्वागत किया समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।