ग्राम छछानपैरी में डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया

Blog

 

             रायपुर।   राजस्व सचिव श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले ने आज जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम छछानपैरी में डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर (आईएएस) श्रीमती नम्रता जैन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह, एसडीएम श्री रवि सिंह तथा तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला उपस्थित रहे।

 

 

निरीक्षण के दौरान सचिव ने खेतों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके जरिए किसानों की वास्तविक फसल का सटीक रिकॉर्ड तैयार होगा। इससे भविष्य में फसल बीमा, मुआवजा और विभिन्न केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा सकेगा।

राजस्व सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ किया जाए तथा किसानों को प्रक्रिया की सही जानकारी दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल तकनीक के उपयोग से फसल सर्वेक्षण अधिक भरोसेमंद बनेगा और किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *